छत्तीसगढ़

Assembly Election 2023 Dates: मेघालय-त्रिपुरा-नागालैंड चुनाव की तारीखों का एलान आज, EC करेगा प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग आज त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा।

दोपहर 2:30 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस

बता दें कि चुनाव आयोग दोपहर ढाई बजे चुनाव की तारीखों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करेगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-            सीटें
  • बीजेपी-          35
  • कांग्रेस-           0
  • सीपीएम-        16
  • आईपीएफटी-   8

नागालैंड विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-              सीटें
  • एनडीपीपी-       42
  • भाजपा-           12
  • एनपीएफ-         4
  • अन्य-               2

मेघालय विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-            सीटें
  • कांग्रेस-          21
  • एनपीपी-        19
  • बीजेपी-           2
  • यूडीपी-           6
  • अन्य-            11

मार्च 2023 में विधानसभा का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।