छत्तीसगढ़

शेफाली वर्मा : हरियाणा हरिकेन्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक मोटी रकम

नई दिल्ली। अपनी कप्तानी में भारत को अंडर 19 विश्व कप जिताने वाली विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 3 फ्रेंचाइजियों के बीच जंग देखने को मिली। 19 साल की शेफाली ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइज के साथ उतरी थी, जबकि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अंत में 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है।

हालांकि, क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि शेफाली पर 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगती हुई देखी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।दरअसल, मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्माको दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। बता दें कि हाल ही में अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में शेफाली वर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को जीत दिलाई थी।

शेफाली को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी रुचि दिखाई थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खरीद लिया।

ऐसा रहा है शेफाली वर्मा का टी-20 करियर

शेफाली वर्मा ने भारत के लिए साल 2019 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक खेले कुल 52 टी20 मैचों में उन्होंने 134.50 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1275 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े है, जबकि 52 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 6 विकेट हासिल किए है।