छत्तीसगढ़

मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी, मतदान करने के बाद बोलीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है।

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। सोनिया गांधी ने वोट डालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पोलिंग बूथ से बाहर निकली सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इसका इंतजार लंबे समय से कर रही थी।