छत्तीसगढ़: प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना; 3-4 दिन में बस्तर पहुँचेगा मानसून
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल बन चुकी हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और…



