कुलगाम में आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने CRPF जवानों पर की फायरिंग, 3 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार इलाके में बुधवार को एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। इस हमले में दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।…



